Sukanya Samriddhi Yojana Full Details in Hindi | Benefits |Features | Eligibility
सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?
आज हम आपको इस पोस्ट हे माध्यम से “Sukanya Samriddhi Yojana Full Details in Hindi” में बताने जा रहे हैं। तो आइये शुरू करते हैं, ‘सुकन्या समृद्धि खाता योजना‘, जो भारत के डाक विभाग और अधिकृत बैंकों में प्रदान की जा रही है, 21 जनवरी 2015 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत सरकार द्वारा शुरू की गई बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान का हिस्सा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य Beti Bachao Beti Padhao campaign के अंतर्गत बालिकाओं को उच्च शिक्षा के
लिए और शादी के बड़े खर्चों, संरक्षण, लड़की के लिंग-आधारित उन्मूलन को रोकने और भागीदारी को सुनिश्चित करने का प्रयास इस योजना द्वारा किया गया है। बालिकाओं के भविष्य के लिए रूपये जोड़ने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना एक अच्छा विकल्प है। इस पर अधिक ब्याज के साथ-साथ U/S 80-C आय कर में भी छुट प्राप्त करने में यह योजना मददगार होती है। आप अपनी 10 साल तक की बेटी के लिए यह खाता खुलवा सकते हैं।
इस पर वर्तमान में 8.1% सालाना के हिसाब से ब्याज मिल रहा है, जो कि PPF खाते के मुकाबले अधिक है। लेकिन अभी भी बहुत बहुत सारे लोग हैं जो योजना को सही तरीके से समझ नहीं पाए हैं और इससे मिलने वाले लाभ उनको पता नहीं हैं, क्योंकि उनके मन में इस योजना जुड़े कई प्रकार के सवाल हैं। आज इस पोस्ट के द्वारा हम उनके मन के सवालों को दूर करने की कोशिश करेंगे। आशा करते हैं आपको इससे मदद मिलेगी।
सुकन्या समृद्धि योजना किसके लिए है? (WHO IS ELIGIBLE FOR SUKANYA SAMRIDDHI YOJANA?)
‘Sukanya Samriddhi Yojana’ को केवल भारतीय बालिकाओं के लिए इसकी शुरुआत की गई है। इसकी शुरुआत इसलिए की गई है, क्योंकि भारत में लड़के लड़कियों में बहुत ज्यादा भेदभाव किया जाता है और लड़कों की तुलना में लड़कियों को बहुत कम शिक्षा दी जाती है। साथ ही लड़कियों की 18 साल के बाद ही या नाबालिग उम्र में शादी करा दी जाती है। यदि देखा जाये तो भारत के ज्यादातर राज्यों में आज भी लड़कियों को एक बोझ के समान समझा जाता है।
यह भी पढ़ें – LIC न्यू चिल्ड्रन मनी बैक
यह भी पढ़ें – LIC Jeevan Tarun children Plan
यह भी पढ़ें – LIC कन्यादान पालिसी
यह भी पढ़ें – LIC New Plan
सुकन्या समृद्धि खाता योजना के लाभ
“Sukanya Samriddhi scheme” हमारी गवर्नमेंट की बेटियों के पढ़ाई और शादी के खर्चे को पूरा करने के लिए प्रक्षेपित की गई है। यह स्कीम गवर्नमेंट की एक पहल थी, जो बेटियो के सुनहरे भविष्य के लिए की गई थी।
सुकन्या समृद्धि योजना क्यों शुरू की गई?
लड़कियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की। सुकन्या समृद्धि खाता योजना, केवल लड़कियों के लिए, सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत लड़की के नाम पर एक खाते में उसके माता-पिता / कानूनी अभिभावक द्वारा पैसे की नियमित बचत का प्रचार करके लड़की के कल्याण को सुनिश्चित करने हेतु एक विचार है। देश में बड़ी संख्या में डाकघरों के होने के कारण दूरदराज के क्षेत्रों और दुर्गम क्षेत्रों के डाकघर में सुकन्या समृद्धी खाता योजना की उपलब्धता से लोगों को काफी लाभ हुआ है क्योंकि इससे अधिक से अधिक लोग जुड़ सकते है। इस योजना के लिए प्राधिकृत किसी भी बैंक / डाक कार्यालय में खाते को खोला जा सकता है।
सुकन्या समृद्धि खाता के बारे में तथ्य और सूचना
यह खाता कौन खोल सकता है? |
यह खाता माता-पिता / कानूनी अभिभावक द्वारा लड़की की 10 वर्ष की उम्र तक खोला जा सकता है। |
पात्रता |
यह खाता किसी भी लड़की के जन्म से लेकर उसकी 10 वर्ष की उम्र तक किसी पोस्ट ऑफिस या अधिकृत बैंक में खोला जा सकता है। |
खाता की संख्या कितनी हो सकती है? |
यह योजना माता-पिता को एक लड़की के नाम पर केवल एक खाता खोलने और दो अलग-अलग लड़कियों के नाम पर अधिकतम दो खाता खोलने की अनुमति देता है। |
न्यूनतम राशि |
इस खाते में न्यूनतम 1000 रु प्रति वर्ष जमा करने की आवश्यकता होती है अन्यथा इसे बंद खाते के रूप में माना जाएगा। |
अधिकतम राशि |
अधिकतम 1,50,000 लाख रु एक वित्तीय वर्ष में जमा हो सकते हैं, यह प्रति वर्ष अधिकतम सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए। |
न्यूनतम कितने वर्ष धन जमा किया जाना चाहिए |
न्यूनतम 15 साल के लिए धन जमा किया जाना चाहिए। |
वार्षिक योगदान |
आप हर साल अप्रैल में वित्तीय वर्ष की शुरुआत में वार्षिक योगदान कर सकते हैं। |
निकासी |
पूरे 21 वर्षों में इस खाते से कोई भी निकासी नहीं की जा सकती है। |
तय राशि का योगदान |
इस खाते में तय राशि जमा करना अनिवार्य नहीं है। लेकिन 1000 रूपये एक वित्तीय वर्ष में जमा करना अनिवार्य है। |
ऑनलाइन मुद्रा जमा सुविधा |
ऑनलाइन धन सुकन्या समृद्धि खाते में जमा किया जा सकता है (ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन स्थानान्तरण)। धन जमा के अन्य तरीके नकद / चेक / डिमांड ड्राफ्ट हैं। |
यह खाता कहाँ खोला जा सकता है |
यह खाता डाकघर या किसी भी प्राधिकृत बैंकों में खोला जा सकता है। इस खाते को खोलने के लिए लगभग 28 बैंक अधिकृत हैं। |
Eligibility For Sukanya Samriddhi Yojana (सुकन्या समृद्धि खाता खोलने के लिए योग्यता)
इस योजना के लिए सिर्फ बेटियां आवेदन कर सकते है। बेटी की उम्र 10 साल या उससे कम होनी चाहिए। इस योजना के तहत जिस भी बालिका का खाता ओपन किया गया है, उस बेटी के माता पिता एवं अभिभावक इस खाते की देखरेख करेंगे। इस खाते में लेन-देन भी वही करेंगे । या फिर बेटी की उम्र 10 साल हो जाए तब वो अपना खाता खुद भी संभाल सकती है।
How to apply for sukanya samriddhi Account? (सुकन्या समृद्धि योजना में कैसे आवेदन कर सकते हैं?)
इस योजना के लिए आप बैंक या नजदीकी पोस्ट आफिस में आवेदन कर सकते है। गवर्नमेंट ने इस योजना के लिए 28 बैंको और पोस्ट आफिस दोनो को इस योजना के लिए चुना है। आप बैंको या पोस्ट के द्वारा इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
Who can operate sukanya samriddhi account (सुकन्या समृद्धि खाते को कौन संचालित कर सकता है?)
इस योजना के अनुसार सुकन्या समृद्धि खाते को लड़की के माता पिता या अभिभावक ही खुलवा और संचालित कर सकते हैं। लड़की को 18 वर्ष होने के बाद ही वह सुकन्या समृद्धि खाते का इस्तेमाल कर सकती है।
अगर लड़की की मृत्यु हो जाये तो जमा किये हुए रूपये किसे मिलेंगे?
ऐसी कोई दुर्घटना होने पर जमा किये हुए रूपये लड़की के माता-पिता या अभिभावक को दिये जायेंगे।
यदि अभिभावक (डिपाजिट करने वाला व्यक्ति) की मृत्यु हो जाती है तो रूपये किसे मिलेंगे?
ऐसे में यदि लड़की चाहे तो अपना अकाउंट बंद करवा सकती है या फिर वह योजना की अवधी पूर्ण होने तक इंतज़ार कर सकती हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज हैं:(Documentations For Sukanya Samriddhi Yojana)
(1) आपकी बेटी का जन्म प्रमाणपत्र
(2) Depositor का पहचान पत्र – पैन कार्ड,पासपोर्ट,राशन कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस, (कोई एक)
(3) Depositor के पते का प्रमाण पत्र – राशन कार्ड,बिजली का बिल,टेलीफोन बिल (कोई एक)
(4) कानूनी अभिभावक के दो फोटो
Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate (सुकन्या समृद्धि खाते का ब्याज दर)
‘Sukanya Samriddhi Yojana’ खाते में जितनी भी रकम जमा कि जाती हैं, सरकार ने इस खाते के लिए खास ब्याज दर लागु किया हैं। जब यह योजना शुरू हुई थी तब 2014-2015 में ब्याज दर 9.10 थी, 2015-2016 में ब्याज दर बढ़ कर 9.20% किया गया पर 2016-2017 के लिए 8.4% था और अब 2017-2018 में इस योजना के तहत 8.1% ब्याज दर दिया जाता है। और आगे भी ब्याज दर कम होता जायेगा।
Sukanya Samriddhi Yojana Bank List
अलाहाबाद बैंक, आंध्रा बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बरोदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, कोर्पोरेशन बैंक, देना बैंक, ICICI बैंक, IDBI बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, ओरिएण्टल बैंक ऑफ कॉमर्स, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंड बैंक, सिंडिकेट बैंक, UCO बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, विजया बैंकस्टेट,बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर।
हर व्यकित के लिए सही नहीं है सुकन्या समृद्धि योजना
सुकन्या समृद्धि योजना पर इन दिनों बहस चल रही है, और इसकी समीक्षा की जा रही है। इस स्कीम में बालिका के माता – पिता को बचत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है और इसमे सालाना ब्याज दर 9.2% से अब 8.1 हो गया है, इस पर को टैक्स भी नहीं लगाया जा रहा है इसके पीछे उद्देश्य बच्छियों की शिक्षा और उनके विवाह का है पर अब यह सभी के लिए खुली है यह सही है की सुकन्या समृद्धि योजना में कई अहम् विशेताएँ हैं जो आज के लिहाज से आकर्षक लग रहे हैं लेकिन ये हर माता-पिता के लिए उपयुक्त ही है यह जरुरी नहीं ,क्योंकि योजना में कई तरह की खामियां भी हैं, ये खामियां व्यावहारिक स्तर पर समझ में आती है, इन कमियों के कारण इतनी ज्यादा ब्याज दर के बाद भी इसमे ज्यादा लाभ की गारंटी नहीं है।
योजना के अनुसार किसी भी बालिका के माता-पिता उसके नाम पर खाता खुलवा सकते हैं ,चाहे तो उसके जन्म पर खुलवाएं या फिर उसके 10 साल की होने से पहले, यह खाता 1000 रूपये से खुल सकता है ,इसमे 1,50,000 अधिकतम प्रत्येक साल जमा किये जा सकते हैं , खाता खुलवाने के दिन से सिर्फ 14 साल के लिए ही पैसा जमा किया जा सकता है , लेकिन अब यह अवधी 15 वर्ष कर दी गए है, इसमे से आधा पैसा तब निकाला जा सकता है ,जब बालिका 18 वर्ष की हो जएगी ,और जब बालिका 21 वर्ष की हो जाएगी तब यह योजना पूर्ण हो जाएगी ,ppf की तरह ही इस खाते में भी 80-c के तहत कटौती नहीं की जाएगी, तथा योजना के पूरा होने पर भी इसमे कोई TDS नहीं काटा जायेगा।
जिन लोगों की बालिका है वे लोग अन्य लोगो की तरह इस योजना में पैस लगाने के बारे में सोच सकते है, क्योंकि यह योजना बालिकाओं के कल्याण के लिए बनाई गई है ,लेकीन इस योजना को लेने से पहले आप इसकी कमियाँ भी जान लें ,
इसमें ब्याज दर फिक्स नहीं है।
जब सुकन्या योजना आई थी तब इसका सालाना ब्याज दर 9.2% था आज ब्याज दर 8.1% हो चुकी है ,लेकिन यह आगे के सालों के लिए कम होती जाएगी, क्योंकि प्रत्येक वर्ष हमारे देश की अर्थवयवस्था बदलती जा रही है, और ऐसा ही ppf खाते में भी होगा ,ppf खाते में कई साल पहले ब्याज दर 12% हुआ करती थी ,लेकिन अब यह 8.0% हो चुकी है ,जो आगे जाके और भी कम हो जाएगी, इस कारण कहा जा सकता है कि सुकन्या समृद्धि योजना योजन में लम्बे समय में क्या होगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है ,तथा यह योजना बालकों के लिए नहीं है, यही स्कीम की सबसे बड़ी कमी है
ज्यादा लॉक इन अवधि
सुकन्या समृद्धि योजना में ज्यादा लॉक इन अवधि 21 वर्ष तक की है,जबकि ppf खाते में 15 साल की है, सुकन्या समृद्धि योजना में हर साल कम से कम 1000 रूपये तो भरने ही होंगे ,नहीं भरने पर आपको 50 रूपये दंड लगेगा।
इसमे पैसा लॉक हो जाता है
सुकन्या समृद्धि योजना में कोई तरलता नहीं है ,इसमे 15 वर्ष के बजाये 21 वर्ष तक आपका पैसा फंसा रहता है ,इसमे बालिका के 18 वर्ष होने पर ही 50% पैसा निकाला जा सकता है यानि वो भी आधा ,और ppf से 6 वर्ष बाद ही पैसा निकाला जा सकता है लेकिन कुछ शर्तों पर, सुकन्या समृद्धि योजना में समय से पहले योजना को बंद करने की कोई सुविधा नहीं है
निवेश सीमा और अवधि
सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश अवधी 21 वर्ष है ,इसमे 21 वर्ष के लिए निवेश नहीं करना है ,आप साल में जो पैसे भर रहे हैं केवल 15 वर्ष तक ही भरने हैं ,यदि आप ज्यादा वर्ष के लिए पैसा भरना चाहते हैं तो आप इस योजना में नहीं भर सकते हैं, जबकि ppf में 15 साल तक भर सकते हैं और 15 साल के लिए भी भर सकते हैं, सुकन्या समृद्धि योजना तथा ppf खाते में 1,50,000 लाख रूपये वार्षिक तक निवेश किया जा सकता है
लम्बे समय तक रूक सकें तो ही निवेश
यदि आपको लगता है कि इससे आप लड़की की शिक्षा और विवाह के लिए इस योजना से पैसा बना लेंगे तो यह उचित योजना नहीं है ,फिर भी यह योजना इसलिए है कि बच्ची को आर्थिक आत्मनिर्भरता न होने के कारण किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े ,यदि आप जोखिम लेने को तैयार हैं और बालिका की उच्च शिक्षा और विवाह में आपके पास समय है तो आप equity fund में invest कर दें, इसके लिए SIP का इस्तेमान करें और equity आधारित mutual fund में पैस लगाएं ,इससे आप महगाई से लड़ सकेंगे।
I hope आपको सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में ये जानकारी अच्छी लगी होगी, अगर हाँ तो इसे अपने सभी Friends के साथ Social media पर Share जरुर करें ताकी आपकी मदद से दुसरे लोग भी इस योजना की जानकारी को पढ़ सकें,और वो इसका लाभ ले सके, कोई ऐसी जानकारी रह गयी हो और आप जानना चाहते हो तो आपके सुझाव व प्रस्ताव स्वीकार्य हैं और नीचे दिए गए comment box में टिप्पणी भी अवश्य दें! धन्यवाद…..
- What’s the Best Way to Secure Your Child’s Education?Listen to this article Are you planning to secure ₹25 lakh for your children’s higher education expenses 10 years from…
- 4 Mistakes That Keep You From Becoming Wealthy!Listen to this article Are home loans, car loans, credit card debts, and low-income endowment policies the reason you’re still…
- What Will Sensex Be in 2030, 2035, and 2045?Listen to this article What is Sensex, and why is it so important to the Indian stock market? WhatsApp Group…
- Good or Bad? An Insightful ULIP ReviewListen to this article Can the Shriram Life Pension Plus Plan provide this consistent income and meet all your post-retirement…